्ररूसी वकील के साथ बेटे की मुलाकात की जानकारी नहीं थी : ट्रंप

वाशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया कि उन्हें 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले बेटे की रूसी वकील के साथ मुलाकात के बारे में पहले से पता था।

राष्ट्रपति के निजी अटॉर्नी रह चुके माइकल कोहेन ने कहा था कि ट्रंप ने रूसी वकील के साथ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की मुलाकात को मंजूरी दी थी, जिनके पास डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान के बारे में संवेदनशील जानकारी थी।

कोहेन के इस बयान संबंधी सीएनएन की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “मुझे अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की इस मुलाकात के बारे में कुछ पता नहीं था। ऐसा लग रहा है कि कोई खुद को ट्रैफिक जाम से निकालने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493