्रेउप्र : केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के किए फर्जी हस्ताक्षर

आरोप है कि बस्ती निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार अवस्थी ने एक प्राइवेट बैंक में कानूनी सलाहकार का पद पाने के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के फर्जी लैटर हेड पर जाली हस्ताक्षर करके सिफारिशी पत्र प्रस्तुत किया है।

बताते हैं कि मामला सामने आने पर भाजपा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने आरोपी अधिवक्ता राकेश कुमार अवस्थी के विरुद्ध हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

इस सम्बन्ध में हजरतगंज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अधिवक्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 41 9, 420, 468 और 469 के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493