वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में परिवारों से अलग किए गए कम से कम 171 बच्चे अब भी सरकार के कब्जे में हैं। एक न्यायाधीश ने दस्तावेज न होने के कारण सीमा पर अलग किए गए आव्रजक परिवारों को फिर से मिलाने का सरकार को आदेश दिया था, जिसके चार महीने बीत जाने के बाद भी बच्चे अमेरिकी हिरासत में रह रहे हैं। एक अदालती दस्तावेज से इस बात की जानकारी मिली है।
सीएनएन के मुताबिक, अदालती दस्तावेज में गुरुवार को कहा गया है कि जो बच्चे हिरासत में हैं, उनमें से सात को उनके देश में उनके परिवारों से मिलाने की तैयारी की जा रही है और अमेरिकी सरकार छह बच्चों को अमेरिका में उनके परिजनों के पास छोड़ने पर कार्य कर रही है।
अधिकारी ने कहा, “लेकिन अलग किए गए परिवारों के 146 बच्चे, जो हिरासत में हैं, उन्हें उनके परिजनों से नहीं मिलाया जा सकेगा, क्योंकि इनमें से कुछ के परिजनों ने फिर से मिलने से इंकार कर दिया है। साथ ही अधिकारियों ने पाया है कि ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि कुछ के परिजन स्वस्थ नहीं हैं या खतरा पैदा कर सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath