लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन मूर को उनकी फिल्म ‘स्टिल एलिस’ के लिए ऑस्कर में नामित किया गया है, लेकिन उनके बच्चों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
जूलियन को ऑस्कर में अग्रणी भूमिकाओं की श्रेणी में बेस्ट परफार्मेस फीमेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन की गुरुवार को घोषणा की गई।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जूलियन ने पत्रिका ‘वीकली’ को बताया कि उनके बच्चों केलब और लीव को उनकी दूसरी फिल्म ‘हंगर गेम्स : मॉकिंगजे-पार्ट वन’ पसंद है।
उन्होंने कहा, “उनके लिए ऑस्कर कोई मसला नहीं, लेकिन ‘मॉकिंगजे’ बड़ी बात है।”
उन्होंने कहा, “मेरे पास पहले से ही कई परिधान हैं, जो ऑस्कर पर पहने जा सकते हैं। मुझे अंतिम समय में भाग-दौड़ पसंद नहीं है।”
फिल्म ‘स्टिल एलिस’ में 53 वर्षीया जूलियन ने अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित एक प्रोफेसर की भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath