३३ प्रतिशत आरक्षण लेने वाली भाजपा महिला मोर्चा ने लिया १० प्रतिशत कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य

imagesअनिल सिंह (भोपाल)- मप्र में भाजपा ने ढाई करोड़ कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य रखा है,इसे अतिउत्साह कहें या नादानी की भाजपा महिलामोर्चा जिसकी सदस्य संख्या अभी १ लाख के लगभग है की अध्यक्ष ने २५ लाख सदस्य बनाने का बीड़ा अपने जिम्मे लिया है.

जब उनसे पुछा गया की प्रदेश में ३३ प्रतिशत आरक्षण प्राप्त करने के बाद मात्र १० प्रतिशत कार्यकर्ता आपने बनाने का संकल्प लिया है तो वे स्वयं अवाक रह गयीं,उन्होंने कहा की हमने तो बस संकल्प कर लिया.इस कार्यकर्ता जोड़ो अभियान की शुरुआत ही बड़ी विसंगतियों से हो रही है,भाजपा अपनी जीत से जो उसने सोची ही नहीं थी इतनी उत्साहित है की कार्यक्रम बनाने की वस्तुस्थिति भी नहीं जानते हैं.युवा मोर्चा अभी भी भ्रमित है कुल संख्या का ६० प्रतिशत यानी सवा करोड़ की जगह ५० लाख की फुसफुसाहट युवा मोर्चा के नेता कर रहे हैं,संगठन के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी जयकारे में इतना व्यस्त हैं की उन्हें भी वास्तविकता जानने की फुर्सत नहीं है.नंबरों का यह खेल अब देखना है भाजपा को किस दिशा में ले जाता है,यह तो तय है की अभी भाजपा का समय है चाहे वह कुछ भी करे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493