10वें ‘इंडिया रनवे वीक’ के लिए 10 डिजाइनर घोषित

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन फेडरेशन फॉर फैशन डेवलपमेंट (आईएफएफडी) इंडिया रनवे वीक (आईआरडब्ल्यू) ने आगामी फैशन उत्सव के लिए 10 नई पीढ़ी के फैशन डिजाइनरों के नाम घोषित किए हैं।

ये डिजाइनर आगामी फैशन पर्व पर अपने डिजाइन प्रदर्शित करेंगे।

इंडिया रनवे वीक के 10वें संस्करण में शामिल होने वाले डिजाइन लेबल अंकिता यादव, स्तिुति और विवेक क ‘अक्र्य’, उदयन डालमिया, सुनिधि गोराड़िया, शेफाली ढाका सिरोही, ट्विंकल परेजा, तृप्ति चांडक, ओइंड्रिला दास ‘सिध’ और अंबिका व आशिमा एस. कोचर है।

आईआरडब्ल्यू की फैशन निदेशक किरण खेवा का कहना है कि नई पीढ़ी की कल्पनात्मक रचनाएं आज के फैशन का आधार बन गई हैं।

उन्होंने कहा, “यहां से हर सत्र में कई नए डिजाइनर निकले हैं और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि युवा डिजाइनरों के खजाने में समर 2018 में हमारे लिए क्या है। फैशन उद्योग का पूरा ध्यान इन नई पीड़ी के डिजाइनरों पर होता है, क्योंकि वे अपनी प्रदर्शनी में नयापन और रचनात्मकता चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493