100 करोड़ की फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाली हैं श्रद्धा

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाली हैं। उनकी पिछली दो फिल्मों ‘आशिकी-2’ और ‘एक विलेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब उनकी हालिया फिल्म ‘एबीसीडी-2’ भी 100 करोड़ की कमाई के करीब है।

एक बयान के मुताबिक, 10 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘एबीसीडी-2’ को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। फिल्म ने बुधवार तक 95.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इस सप्ताह के अंत तक फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

एबीसीडी-2 2013 में आई फिल्म ‘एनी बडी कैन डांस : एबीसीडी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण धवन, प्रभुदेवा और लौरेन गोटिलेब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म को समीक्षकों ने ही नहीं बल्कि दर्शकों ने भी सराहा है

श्रद्धा अब ‘रॉक ऑन’ और ‘बागी’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493