100 टेस्ट खेलना चाहते हैं रॉस टेलर

वेलिंगटन, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर का कहना है कि क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले वह अपने करियर में 100 टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं।

‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, टेलर (34) ने अपने करियर में कुल 85 टेस्ट मैच खेले हैं और वह 2020 में सिडनी में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल सकते हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तीन टी-20, तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है।

टेलर ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मैं विश्व कप में खेलना चाहता हूं। जाहिर तौर पर आस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग टेस्ट मैच खेलना भी अच्छा है। मैं 100 टेस्ट भी खेलना चाहूंगा लेकिन इसे हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। मुझे अपने शरीर को भी दुरुस्त रखना होगा और उम्मीद है कि मैं वहां पहुंचने में कामयाब हो पाउंगा।”

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 31 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493