101 वर्षीय ब्रिटिश पर बाल यौन शोषण का मुकदमा

‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, बमिर्ंघम निवासी राल्फ क्लार्क ने अपने ऊपर दर्ज सभी 31 मामलों से इंकार किया है, जिसके तहत उन पर 1974 से 1983 के बीच एक लड़की और दो लड़कों सहित तीन बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप है। इनमें से एक उस समय केवल सात साल का था।

एक अभियोजक ने कार्रवाई के शुरुआत में जूरी सदस्यों को बताया कि इन कथित पीड़ितों ने पिछले साल अगस्त में एक पुलिस थाने में अपने साथ हुए गंभीर यौन शोषण का खुलासा करते हुए क्लार्क के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पूर्व ट्रक चालक को उसकी उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति के कारण मई में एक संक्षिप्त सुनवाई के बाद बिना शर्त जमानत दे दी गई थी। अदालत ने दो सप्ताह की कार्रवाई के दौरान प्रति दिन चार घंटे के लिए सबूतों और गवाहों को सुना था।

अभियोजक ने हालांकि इस बात पर जोर देकर कहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493