(खुसुर-फुसुर) -भोपाल में आज छः नम्बर बस स्टॉप की झुग्गी बस्तियों में एक नेताजी ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने आगामी अच्छे दिनों पर निगाह रखते हुए सफाई कार्यक्रम का आयोजन करवाया ,आयोजन सुबह साढ़े सात बजे था लेकिन छह नम्बर पर रहने वाले एक निगम अध्यक्ष जो सफाई हेतु आमंत्रित थे नहीं आये।नेता जी ने एक कुर्सी पर दीनदयाल जी की फोटो रख स्वयं माला पहनाई और उपस्थित 4 महिलाओं ने वर्तमान पार्षद को कोसते हुए नेता जी के लिए पार्षद पद के टिकट हेतु दिल्ली चल हल्ला बोलने का वादा किया।नेता जी से पूछने पर की आपके निगम अध्यक्ष नहीं आये तो नेता जी उखड गए और बोले साहब अभी सो रहे हैं और 10 बजे के पहले नहीं आ सकते ऐसा कहे हैं।10 बजे क्या ख़ाक झाडू लगेगी।आपको बता दें कि पार्षद पद मोह में फंसे इन नेताजी के घर में एल्डरमेन का पद भी है।
dharmpath.com dharmpath