12 गायकों, 4 डीजे ने एक साथ बांधा समां

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। रॉयल स्टैग एमटीवी बॉलीलैंड के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड गायक मीका सिंह और सुखविंदर सिंह और कलाकार डीजे चेतस ने शनिवार को एक साथ अपनी प्रस्तुति से समां बाध दिया। इस संगीत कॉन्सर्ट में इलेक्ट्रॉनिक बीट के साथ हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गानों का मिश्रण शामिल था।

चंडीगढ़, गुवाहाटी, इंदौर और कोलकाता जैसे 12 शहरों में अपना जादू बिखेरकर रॉयल स्टैग एमटीवी बॉलीलैंड का शनिवार को मुबंई में समापन हो गया।

इस कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में लगभग 5,000 संगीत के दीवानों ने मीका, सुखविंदर और शिल्पा राव जैसे कई हस्तियों की लाइव प्रस्तुतियां देखी।

इस टूर से नेहा कक्कड़, श्रीराम चंद्र और नकाश अजीज जैसे रियलिटी कार्यक्रमों के भागीदारों को भी एक मंच मिला।

जाने-माने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ महादेवन और अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक ने भी अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

डीजे अंशुल ने आईएएनएस को बताया, “मैंने बढ़िया समय व्यतीत किया। विभिन्न चीजें करने के लिए एक अलग तरह का मंच है। बॉलीवुड गानों को इलेक्ट्रॉनिक नाच गाने (ईडीएम) में रूपांतरित किया जाता है।”

हालांकि, मीका शो के प्रारूप पर नहीं टिके। कुछ संगीतकारों के साथ उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम का सबसे बढ़िया पहलू था, जिसमें अभिनेत्री पूनम सिन्हा ने भी शिरकत की।

मीका ने ‘दमा दम मस्त कलंदर’, ‘ओए लकी, लकी ओए’, ‘सुबह होने न दे’ जैसे गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493