नई दिल्ली -पंजाब में ठंड का असर दिखने लगा है। आज, शुक्रवार सुबह राज्य का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो फरीदकोट में रहा। इसके साथ ही धुंध का अब असर राज्य में दिखने लगा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आज राज्य के 12 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा ही मौसम शनिवार भी बना रहेगा।
वहीं दूसरी तरफ, केंद्रीय प्रदूशण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार के जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब की आबो-हवा बिगढ़ती जा रही है। राज्य के तीन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 पार बना हुआ है, जबकि चार प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। एक मात्र रूपनगर जिला सामान्य स्थिति में है।
dharmpath.com dharmpath