15 को रवाना होगा हाजियों का पहला जत्था

hujjमधुपुर। स्थानीय अप्सरा मैरेज हाल में रविवार को हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देवघर, दुमका व जामताड़ा जिले के 94 महिला-पुरुष हजयात्रियों ने भाग लिया।

इस अवसर झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन एवं सूबे के उद्योग मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि अल्लाह ने आपको इस लायक बनाया है कि आप लोग हज पर जा रहे हैं। हज के दौरान अपने को अल्लाह के रहमो-करम पर छोड़ दें। हज यात्री सिर्फ जरूरत के सामान व कागजात को ही ले जाएं। झारखंड से जेद्दा के लिए सीधी उड़ान की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। रांची हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए बस की व्यवस्था की गई है। बताया कि झारखंड से कुल 3362 हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे। देवघर 66, जामताड़ा 15 व दुमका जिला से 13 हज यात्री हज पर जाएंगे, इनमें 26 महिलाएं शामिल हैं। रांची एअरपोर्ट से हजयात्रियों का पहला जत्था 15 सितंबर को उड़ान भरेगा। उड़ान 26 सितंबर तक जारी रहेगा। शिविर में मौलाना मोईद, मौलाना कुतबुर्रहमान, मौलाना नइमुद्दीन मिसबाही, मौलाना हाफीज खुर्शीद, मौलाना अलाउद्दीन व मौलाना कमरुजमां ने नीयत, एहराम बांधने के तौर-तरीके, तवाफ और सई करने, रहन-सहन, पहनावा व भोजन के बारे में विस्तार से बताया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493