17 जून को रिलीज होगी ‘जुनूनियत’

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। आगामी रोमांटिक फिल्म ‘जुनूनियत’ के निर्माताओं ने फिल्म को पूर्व निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले रिलीज करने की घोषणा कर दी है। फिल्म के मुख्य कलाकार पुलकित सम्राट ने कहा कि 17 जून को केवल यही फिल्म रिलीज (सोलो रिलीज) होगी।

‘उड़ता पंजाब’ को 17 जून को रिलीज किए जाने की घोषणा की गई थी।

‘जुनूनियत’ की रिलीज की तारीख 24 जून तय की गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले इसे एक सप्ताह पूर्व रिलीज किए जाने की घोषणा की गई थी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक बयान में फिल्म के जल्द रिलीज के कारणों में इसके ‘लोकप्रिय गीत’, ‘फिल्म के लिए जिज्ञासा’ और ‘फिल्म को बिना किसी कट ‘यू’ सर्टिफिकेट मिलने’ को गिनाया था।

फिल्म के प्रचार के लिए एक साक्षात्कार में मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा, “अब हम सूचित कर रहे हैं कि हम 17 जून को आ रहे हैं जो और ज्यादा नजदीक है।”

पुलकित ने कहा, “हम थोड़ा जल्द आने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि आखिरकार हमें उस दिन सोलो रिलीज का मौका मिलेगा। फिल्म के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिली है, इसलिए हमें इसे लेकर पूरा भरोसा है।”

संयोग से जिमी शेरगिल अभिनीत फिल्म ‘शोरगुल’ को भी एक सप्ताह पहले यानी 17 जून को ही रिलीज करने की घोषणा की गई है। पहले इसे 24 जून को रिलीज किए जाने की घोषणा की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493