रायपुर-छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और कोरबा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को इस वीकेंड भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल पर 18 और 19 जुलाई को रेलवे ट्रैक से जुड़े कई बड़े तकनीकी काम होने वाले हैं, जिसके चलते कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. वहीं, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है. ये बदलाव 13 अगस्त तक लागू रहेंगे. इसके अलावे भुवनेश्वर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जाने वाली ट्रेन संख्या 11020 कोणार्क एक्सप्रेस अब दोबारा से अपने टाइम से चलेगी.
रायपुर और बिलासपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय यात्रियों को इस तकनीकी काम की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को 19 जुलाई को और ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर को 18 और 19 जुलाई दोनों दिन रद्द रखने का फैसला लिया है. इसके अलावा, कोरबा और गेवरा रोड की औद्योगिक बेल्ट को जोड़ने वाली लाइफलाइन पैसेंजर ट्रेनों के पहिए भी इस वीकेंड थमे रहेंगे. बिलासपुर से गेवरा रोड के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों के यात्रियों को भी अपने सफर का विकल्प तलाशना होगा.
dharmpath.com dharmpath