19 किलो वाला LPG ₹9.50 महंगा, घरेलू सिलेंडर पर राहत

नई दिल्ली-महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव सामने आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बड़े शहरों में 19-किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। कीमतों में यह बदलाव महीने की शुरुआत में हुआ है, जिससे कमर्शियल LPG पर निर्भर व्यवसायों की लागत बढ़ गई है।

वहीं घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत फिलहाल स्थिर रखी गई है। कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकानों और दूसरे ऐसे कारोबार पर पड़ेगा जहां खाना बनाने के लिए बड़ी मात्रा में एलपीजी इस्तेमाल होती है।

IOCL के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ गए हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्‍ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। 5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें भी नहीं बढ़ाई गई हैं।

5 किलो वाला सामान्‍य छोटू LPG गैस सिलेंडर अभी भी 349.50 रुपये का मिल रहा है, जबकि XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपये पर स्थिर है। हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर की बात करें तो इसका दाम 762 रुपये से बढ़ कर 764 रुपये हो गए हैं।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493