शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को प्रकाशित की गई यह रिपोर्ट उन छात्रों के रोजगार के बारे में है, जो घर लौटे हैं। इसके अनुसार, 22.2 लाख विद्यार्थी स्वदेश लौटे हैं।
वर्ष 2015 में 5,20,000 चीनी विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए विदेश गए और 4,09,100 विद्यार्थी वापस लौट आए हैं।
लौटने वालों में से अधिकांश यानी करीब 75 फीसदी साक्षात्कारदाता पूर्वी तटीय शहरों में काम करना चाहते थे और 79 फीसदी चीन के बड़े शहरों जैसे ग्वांगझोउ, शंघाई और शेनझेन में रहने के इच्छुक थे।
साक्षात्कारदाताओं में से महज 3.32 फीसदी को अपना कारोबार शुरू करने की उम्मीद है।
प्रबंधन, विज्ञान और अर्थव्यवस्था में पढ़ाई करने के बाद स्वदेश लौटने वाले विद्यार्थियों की मांग सबसे अधिक होती है।
dharmpath.com dharmpath