2 महीने के लिए मैदान से बाहर हुए खेदिरा

तुरिन (इटली), 4 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले जर्मन इंटरनेशनल सामी खेदिरा जांघ में चोट के कारण दो महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

आगामी सीजन के लिए युवेंतस ने 28 साल के खेदिरा के साथ करार किया था है। कई सीजन से खेदिरा चोट से जूझ रहे हैं।

चोट के कारण ही वह स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड छोड़ने पर मजबूर हुए और फिर फ्री ट्रांसफर के आधार पर युवेंतस से जुड़े।

मार्सेली के खिलाफ शनिवार को दोस्ताना मुकाबला खेलते वक्त खेदिरा को चोट लगी।

क्लब ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि खेदिरा दो महीने से लिए मैदान से बार हो गए हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि 2015 में चैमिपयंस लीग फाइनलल खेलने वाले युवेंतस ने अर्जेटीना के डिफेंसिव मिडफील्डर जेवियर मास्केरान्हो को अपना साथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493