2 वोटर आईडी पर तेजस्वी को चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब

पटना-बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. ये मामला है- उनके पास मिली दो अलग-अलग वोटर आईडी (EPIC नंबर) का. चुनाव आयोग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तेजस्वी को नोटिस जारी किया है और उनसे इस मामले पर जवाब मांगा है. दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी को पत्र भेजकर दोनों EPIC नंबर से जुड़ा पूरा ब्यौरा देने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह तकनीकी गलती है या जानबूझकर की गई कोई साजिश.

अभी हाल ही में तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि उनका नाम अब मतदाता सूची में मौजूद नहीं है. उन्होंने अपना EPIC नंबर RAB 2916120 साझा किया, जोकि उस वक्त की वोटर लिस्ट में दिखाई नहीं दिया. इस बयान के तुरंत बाद, चुनाव आयोग ने उनके दावे को गलत बताते हुए सबूतों के साथ वोटर लिस्ट में उनका नाम दिखाया. आयोग द्वारा जो EPIC नंबर दिखाया गया, वह था RAB 0456228 और वह 2015 की मतदाता सूची में भी दर्ज है. इससे शक पैदा हुआ कि तेजस्वी के पास दो अलग-अलग वोटर आईडी हैं.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493