‘2.0’ के नए पोस्टर में खलनायक के अंदाज में दिखे अक्षय

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मेगास्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘2.0’ में अभिनेता अक्षय कुमार की लुक को डरावना, बुरा और दुष्ट के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

आगामी 3 डी फिल्म का नया पोस्टर बुधवार को जारी किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इसमें बड़े नुकीले दांत, सुनहरी-पीली आंखें, सफेद बाल, लंबी-लंबी भौहों में नजर आ रहे हैं।

इसमें अक्षय रिचर्ड नामक वैज्ञानिक की भूमिका में , जबकि रजनीकांत वैज्ञानिक वासीगरन के रूप में वापसी कर रहे हैं।

फिल्म में एमी जैकसन सहायक भूमिका निभा रही हैं।

वर्ष 2010 की तमिल फिल्म ‘एंथिरन’ का सीक्वल ‘2.0’ बड़े बजट की फिल्म है।

एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।

‘2.0’ वर्ष 2018 की शुरुआत में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493