मक्का-पवित्र शहर मक्का में बड़ी मस्जिद से करीब पांच किलोमीटर दूर मिना में कंकड़ मारने की प्रतीकात्मक रस्म हुयी। हज यात्रियों के जबल अराफात पहुंचने के साथ ही हज अपने शबाब पर पहुंच गया। यहां से पैदल, बाइक और बसों के जरिए रात भर हज यात्री मिना पहुंचते रहे। माना जाता है कि अराफात में 14 सदी पहले पैगंबर मोहम्मद ने हज का अपना आखिरी खुत्बा दिया था। दुनिया भर में करीब 1.5 अरब मुस्लिम भेड़, बकरियों और अन्य जानवरों की कुर्बानी देने के साथ ईद उल अजहा मना रहे हैं। आधिकारिक सउदी प्रेस एजेंसी द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, इस साल हज के लिए 20 लाख से ज्यादा लोग आए जिसमें करीब 14 लाख लोग बाहर के मुल्कों से आए।
dharmpath.com dharmpath