200 कैमरे करते हैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की निगरानी

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी परिसर के स्टाफ और छात्रों पर 200 कैमरे नजर रखते हैं जिसके लिए विश्वविद्यालय को सम्मानित भी किया गया है।

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी परिसर के स्टाफ और छात्रों पर 200 कैमरे नजर रखते हैं जिसके लिए विश्वविद्यालय को सम्मानित भी किया गया है।

सर्विलांस कैमरा कमिश्नर ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में बताया कि विश्वविद्यालय में 1990 में यहां केवल छह कैमरा लगे थे लेकिन अपराध को रोकने और संदिग्धों की पहचान व कर्मचारियों, छात्रों और आगंतुकों को एक सुरक्षित वातावरण देने के लिए विश्वविद्यालय ने अपने कैमरा सिस्टम का विस्तार किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सर्विलांस कैमरा कोड ऑफ प्रैक्टिस के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए विश्वविद्यालय को सम्मानित भी किया गया है।

इस कोड का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के गोपनीयता के अधिकार का ध्यान रखते हुए साथ ही कैमरों की जरूरत का भी ध्यान रखना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493