2010 में ला लीग मैच में हुई थी धांधली : तेबास

वलेंसिया (स्पेन), 19 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल लीग (एलएफपी) के अध्यक्ष जेवियर तेबास ने कहा है कि 2010-11 के ला लीग के अंतिम राउंड में लेवांते और रियल जारागोजा के बीच हुए मैच में धांधली हुई थी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तेबास ने सोमवार को कहा कि उस मैच में धांधली करने की कोशिश की गई थी और इस बात पर भी जोर दिया है कि मैच फिक्स भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उस समय के जारागोजा के अध्यक्ष और मालिक के खिलाड़ियों के साथ समझौता हो जाने के बाद या तो खिलाड़ियों द्वारा धनराशि वापस ले ली गई थी या फिर वह धनराशि उन्होंने अपना बताया था। दोनों ही हालात में यह अपराध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493