2014 की सबसे महंगी फिल्म को किसकी लगी नजर?

kochadaiiyaan-postponed-again-150x150मुंबई। लगता है रजनीकांत और दीपिका पादुकोण की फिल्म कोचडयान को किसी की नजर लग गई है। फिल्म की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही हैं। फिल्म की रिलीज पर बार-बार रुकावट आ रही है। पहले चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी और अब कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई। 125 करोड़ रुपए की लागत से बनी कोचडयान 2014 की भारत की सबसे महंगी फिल्म है।

फिल्म कल यानी 9 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब कुछ तकनीकी वजहों के चलते फिल्म 23 मई को रिलीज होगी। इससे पहले भी दो बार फिल्म रिलीज टाल दी गई थी। पहले फिल्म बिग बी की फिल्म भूतनाथ रिट‌र्न्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म रिलीज डेट टाल दी गई। उसके बाद खबर आई कि 7 मई को फिल्म रिलीज होगी, लेकिन अब उसे भी कैंसल करना पड़ा रहा है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रजनीकांत का साथ देंगी। दीपिका अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493