2014 में दर्ज हुए राजद्रोह के 47 मामले, एक दोषी करार

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2014 में राजद्रोह के 47 मामले दर्ज किए गए लेकिन केवल एक व्यक्ति को इसका दोषी करार दिया गया। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गृह राज्यमंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने लोकसभा को बताया कि झारखंड में राजद्रोह के 18 मामले दर्ज किए गए थे जबकि बिहार में 16, केरल में 5, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 2-2 और आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मामले दर्ज हुए थे।

उन्होंने कहा कि केवल झारखंड में ही एक व्यक्ति को दोषी करार दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493