सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चीन ने सितंबर 2015 से विदेशी नागरिकों को नागरिकता देने और विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश की नीतियों में नरमी बरती है।
मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इससे विदेश से अधिक प्रतिभाओं को देश में लाने और अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिली है।
स्थाई नागरिकता प्राप्त लोगों को चीनी नागरिकों के समान ही अधिकार प्राप्त होंगे, जिसमें निवेश, घर खरीदने और स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने आदि अधिकार शामिल हैं।
इन नए कदमों को उठाए जाने के एक साल बाद शंघाई में सालाना आधार पर स्थाई नागरिकता पाने वाले विदेशियों और उनके परिवार वालों की संख्या छह गुना बढ़ी है।
dharmpath.com dharmpath