2017 तक कोयला आयात बंद करने में सक्षम हो भारत : गोयल

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत को साल 2017 तक कोयला आयात समाप्त करने में सक्षम हो जाना चाहिए, ताकि कीमती विदेशी मुद्रा बच सके।

अंतर्राष्ट्रीय लेखा कंपनी केपीएमजी की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, “साल 2017 तक भारत को कुछ ऊर्जा संयंत्रों को छोड़कर, जहां ईंधन का परिवहन दुरुह है, कोयला आयात करने की जरूरत नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह कोयले की कमी के युग का अंत होगा।”

भारत द्वारा 21.5 करोड़ टन कोयले के आयात का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि दुनिया में कोयला उत्पादन के क्षेत्र में तीसरा बड़ा देश होने के बावजूद अतीत में ऊर्जा की समस्याओं का पूरी तरह समाधान करने की बजाय उसके तात्कालिक प्रभावों को ही दूर करने के दृष्टिकोण के कारण ये हालात सामने आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493