2018 ने बॉलीवुड में मेरी राह आसान की : तापसी

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म ‘मनमर्जियां’ की सफलता को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह साल उनके लिए अच्छा रहा और यह साल उनके करियर को आगे बढ़ाने में मददगारी रहा है।

तापसी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “मुझे लगता है कि मैं चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ कह सकती हूं कि यह मेरे साल मेरे लिए बेहतरीन रहा और मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं, जो भी इसका हिस्सा रहे। इस साल ने निश्चित रूप से मेरे करियर को स्पष्टता दी है। ‘नीतिशास्त्र’, ‘सूरमा’, ‘मुल्क’, ‘नीवेवारो’ और ‘मनमर्जियां’।”

तापसी के पास फिल्हाल दो और फिल्में ‘तड़का’, ‘बदला’ हैं।

‘तड़का’ अभिनेता प्रकाश राज द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म है। यह फिल्म 2011 की मलयालय ब्लॉकबस्टर ‘साल्ट एन पीपर’ का रीमेक है।

वह सुजॉय घोष की ‘बदला’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग ग्लासगो में चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493