ल्हासा, 10 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2018 में तीन करोड़ से ज्यादा पर्यटक तिब्बत पहुंचे। इसमें साल दर साल आधार पर 31.5 फीसदी की वृद्धि हुई। एक आधिकारिक रिपोर्ट में गुरुवार को इस बात का खुलासा हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा पहली बार है कि संख्या तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
क्षेत्रीय सरकार के अध्यक्ष किजहाला ने तिब्बत की 11वीं पीपुल्स कांग्रेस के दूसरे सत्र में जारी की गई रिपोर्ट में कहा कि अधिकारियों का मानना है कि इस साल पर्यटकों की संख्या चार करोड़ को पार कर सकती है।
पर्यटन आकर्षण को विकसित करने और होटल, टूर बसें और हवाई मार्गो को विकसित करने के लिए नीतियां लागू की गई हैं।
पिछले साल पर्यटन राजस्व साल दर साल 29.2 फीसदी से बढ़ा था, जो कि करीब 49 अरब युआन रहा था।
dharmpath.com dharmpath