2018 विश्व कप के लिए स्वयंसेवक भर्ती अभियान लांच करेंगे पुतिन

मॉस्को, 1 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2018 फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती का अभियान लांच करेंगे।

क्रेमलिन की प्रेस सेवा ने बुधवार को बताया, “एक जून को राष्ट्रपति, रूस में होने वाले फीफा 2018 विश्व कप के लिए स्वयंसेवक कार्यक्रम के लांच समारोह में शामिल होंगे। यह 2017 फीफा कॉनफिडेरेशन कप और चैम्पियनशिप की तैयारियों के नजरिए से मुख्य कार्यक्रमों में से एक है।”

इस कार्यक्रम में 2017 फीफा कॉनफिडेरेशन कप के लिए 5,000 से भी अधिक स्वयंसेवी और 2018 विश्व कप के आयोजन में 15,000 स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे।

स्वयंसेवक भर्ती अभियान 2016 के अंत तक जारी रहेगा। इसलिए जो भी 2018 फीफा विश्व कप और 2017 फीफा कॉनफिडेरेशन कप के लिए स्वयंसेवक के तौर पर काम करना चाहते हैं, वे ‘आरयु डॉट फीफा डॉट कॉम/वॉलिंटीयर्स’ में इस समारोह के लांच के बाद आवेदन दे सकते हैं।

रूस में 2018 फीफा विश्व कप का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई, 2018 तक 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493