2018 हॉकी विश्व कप में कड़ा प्रतिद्वंद्वी होगा भारत : रुहर

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी तेजी और क्षमता के आधार पर विश्व हॉक में सबसे आक्रामक फारवर्ड में से एक जर्मनी के क्रिस्टोफर रुहर का कहना है कि 2018 में होने वाली हॉकी विश्व में भारत एक कड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है।

पिछले साल नवम्बर में आयोजित हुए कोल इंडिया हॉकी लीग (एचआईएल) की नीलामी में क्रिस्टोफर की बोली सबसे अधिक लगी थी। उन्हें महेंद्र सिंह धौनी की टीम रांची रेज ने 75,000 डॉलर में खरीदा।

रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीतने वाली जर्मन की हॉकी टीम का हिस्सा रहे क्रिस्टोफर का मानना है कि हॉकी विश्व कप में अर्जेटीना और भारत का खेल देखने लायक होगा।

क्रिस्टोफर ने कहा, “मुझे लगता है कि पिछले 2-3 साल में अर्जेटीना और भारत की हॉकी टीमों ने अपने खेल में बहुत सुधार किया है। मुझे भारत के खेलने का तरीका अच्छा लगता है और मेरा मानना है कि भारतीय टीम 2020 ओलम्पिक खेलों और 2018 विश्व कप में कड़ी प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकती है और पदक भी जीत सकती है।”

भारत में इंडिया हॉकी लीग में खेलने के लिए उत्साहित क्रिस्टोफर ने कहा, “मैंने इस देश में ऐसे शानदार दर्शकों के बीच खेलने का सपना देखा है। यूरोप और जर्मनी में खेलने के दौरान अक्सर ऐसी भीड़ देखने के लिए नहीं मिलती। मुझसे विश्व स्तर के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का इंतजार नहीं हो रहा है।”

एचआईल की शुरुआत 21 जनवरी से हो रही है और रांची रेज का पहला मुकाबला दबंग मुंबई के खिलाफ होगा। मुंबई में अगले सप्ताह रांची रेज अपना अभ्यास शिविर शुरू करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493