2019 में खुद को नए सिरे से तराशेंगी यामी गौतम

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि उन्हें अच्छे काम मिल रहे हैं इसलिए अगले साल वह खुद को नए सिरे से तराशने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि उन्हें अच्छे काम मिल रहे हैं इसलिए अगले साल वह खुद को नए सिरे से तराशने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

‘काबिल’ की अभिनेत्री दो शूट्स में व्यस्त रहेंगी। इसके बाद शाम को करीबी दोस्तों के साथ वह अपना जन्मदिन मनाएंगी।

यामी ने कहा, “वर्ष 2018 बहुत मेहरबान है। मुझे कई दिलचस्प काम मिले..जिस तरह की चीजें मैंने पहले नहीं की हैं। मैं एक साल और बड़ी और पहले से ज्यादा समझदार हो गई हूं। मुझे उम्मीद है कि 2019 मेरे लिए और अधिक रोमांचक होगा।

उन्होंने कहा, “मुझे ये बात बहुत अच्छी लगती है कि मेरा जन्मदिन साल के अंत में आता है। मुझे पीछे मुड़कर देखना और बीते वर्ष का आभार व्यक्त करना और नए वर्ष की योजनाएं बनाना पसंद है। फिलहाल, अच्छे काम मिल रहे हैं, जिस तरह का काम इससे पहले नहीं मिला, इसलिए अगले साल मैं खुद को दोबारा निखारने पर ध्यान केंद्रित करूंगी।”

‘विक्की डोनर’ की अभिनेत्री इस साल ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493