2019 में रिलीज होगा ‘इट’ का सीक्वल

लॉस एंजलिस, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉरर फिल्म ‘इट’ के निर्माताओं ने इसके सीक्वल को 6 सितम्बर 2019 को रिलीज करने की घोषणा की है।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक वार्नर ब्र्दस से संबंद्ध अमेरिकन फिल्म प्रोडक्शन न्यू लाइन सिनेमा ने ‘इट’ की अगली कड़ी के लिए रिलीज की तारीख तय कर दी है।

वार्नर ब्र्दस की बिना शीर्षक वाली एक एनीमेशन फिल्म को पहले 1 जून, 2018 को रिलीज किया जाना था जिसे अब बढ़ाकर 27 जुलाई 2018 कर दिया गया है और इसे ‘टीन टाइटन्स गो’ का शीर्षक दिया गया है।

माना जा रहा है कि ‘इट’ को निर्देशित कर चुके मुश्चेटी इसके सीक्वल को भी निर्देशित करेंगे।

गैरी डॉबर्मन, जो पहले भाग के सहायक लेखक थे, वह ही दूसरे भाग की कहानी को लिख सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493