2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए साथ आएंगे उत्तर, दक्षिण कोरिया

प्योंगयांग (उत्तर कोरिया), 19 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दोनों देश 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए संयुक्त दावेदारी पेश करने के बारे में सोच रहे हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक बड़े सम्मेलन में शामिल दोनों नेताओं ने इस दावेदारी के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) आगामी ओलम्पिक खेलों के आयोजन से सात साल पहले मेजबान शहरों की घोषणा नहीं कर सकती। ऐसे में दोनों कोरियाई देशों के पास संयुक्त दावेदारी पेश करने हेतु 2025 तक का समय है।

उल्लेखनीय है कि जर्मनी ने पहले ही 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, भारतीय ओलम्पिक समिति ने भी इन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी में रुचि दिखाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493