कैनबरा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में 21 माह के एक बच्चे के कथित तौर पर मादक पदार्थ निगल लेने के कारण उसकी मां कानूनी पचड़े में फंस गई है। मां बुधवार को अदालत में हाजिर हो सकती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा है कि 25 जनवरी को 21 माह के बच्चे की तबियत बिगड़ने के बाद उसे सिडनी के वॉलोन्गांग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच के बाद पता चला कि बच्चे के शरीर में मेथिलमफेटामाइन के अंश हैं।
एनएसडब्ल्यू पुलिस ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा, “बच्चा मादक पदार्थ निगलने से पहले बीती शाम मां के कमरे में अकेला सोया हुआ था, संभव है कि वहीं उसने यह प्रतिबंधित पदार्थ खा ली।”
अधिकारियों ने वहां से मेथिलमफेटामाइन, भांग, कैथिनोन और ब्यूप्रिनारफीन और अन्य मादक पदार्थ जब्त की है।
कोनावारा उपनगर की 27 साल की महिला पर अपने सात साल से कम उम्र के बच्चे को अकेले छोड़ने, मौत के मुंह में डालने और छह मादक पदार्थ रखने का आरोप है।
dharmpath.com dharmpath