’21 सरफरोश..’ की टीम स्वर्ण मंदिर पहुंची

अमृतसर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित रैना और मुकुल देव ने मंगलवार को अपने आगामी शो ’21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897′ की सफलता के लिए स्वर्ण मंदिर जाकर मत्था टेका।

अमृतसर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित रैना और मुकुल देव ने मंगलवार को अपने आगामी शो ’21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897′ की सफलता के लिए स्वर्ण मंदिर जाकर मत्था टेका।

मोहित ने कहा, “मैं स्वर्ण मंदिर आकर बहुत खुश हूं। यहां श्री दरबार साहिब में गुरबानी को सुनना दिव्य अनुभव है – इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”

पौराणिक धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ के लिए पहचाने जाने वाले मोहित धारावाहिक में ईशर सिंह की भूमिका निभाएंगे।

इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल डिस्कवरी जीत पर 12 फरवरी को होगा।

मोहित ने कहा, “अपने करियर की शुरुआत में महादेव की भूमिका निभाने से मुझे आध्यात्मिकता को गहराई से समझने में मदद मिली। मैंने ईशर सिंह की भूमिका निभाने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी। मुझे उम्मीद है कि इस धारावाहिक को देश के दर्शक स्वीकार करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493