Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » राज्य का पन्ना » उज्जैन में महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीये

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीये

February 12, 2023 8:35 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on उज्जैन में महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीये A+ / A-

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा। श्री महाकाल महालोक का स्वरूप देश सहित सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय है। महाशिवरात्रि पर अवंतिका वासी 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर महाकाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे। समाज और शासन की सहभागिता से ही यह अभूतपूर्व आयोजन संभव होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान उज्जैन में 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन के महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री सुखबीर सिंह, संचालक संस्कृति तथा संस्कृति विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए। उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, कमिश्नर, कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

 

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीये Reviewed by on . भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा। श्री महाकाल महालोक का स्वरूप देश भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा। श्री महाकाल महालोक का स्वरूप देश Rating: 0
scroll to top