‘शिवराज सरकार अपना रही दोहरा मापदंड’ बोले कमलनाथ

इंदौर में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ता कोरोना के प्रोटोकाल और गाइडलाइन का मजाक उड़ा रहे हैं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है.

भोपाल- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया गया है. कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि एक तरफ बीजेपी के नेता मध्य प्रदेश में लगातार राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं कोरोना के प्रोटोकाल और गाइडलाइन का मजाक उड़ा रहे हैं उन पर कार्रवाई करने के बजाए इंदौर में शांतिपूर्वक धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों पर मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों पर इस तरह से प्रकरण दर्ज करने पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराएगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493