शहडोल-जयसिंहनगर के पास उत्तरप्रदेश के लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कवर्धा मजदूरों के लेकर जा रही बस आज सुबह 6:30 बजे के आसपास जयसिंहनगर के अखडार पुल के पहले मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 1 की मौत 21 लोग घायल है। घायलों का सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में इलाज चल रहा है। घटना में मृतक का नाम धनुष सिंह है जबकि 21 लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर थाना जयसिंहनगर प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में चाय-नाश्ते की व्यवस्था कराई। उपचार के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath