ओमीक्रॉन की संभावित लहार के चलते चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने किया हमीदिया चिकित्सालय का निरिक्षण

भोपाल-चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ की जा रही तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री श्री सारंग ने हमीदिया अस्पताल के नये भवन में स्थापित हो रहे पंजीयन एवं प्रतीक्षालय-कक्ष सहित आकस्मिक स्त्री एवं शिशु रोग चिकित्सा विभाग को देखा। उन्होंने बच्चों के लिये बनाये गये वार्ड में बच्चों को अच्छा वातावरण देने के उद्देश्य से कार्टून केरेक्टर्स को प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बच्चों के साथ उनकी देख-रेख के लिये माँ को रुकने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने फायर सेफ्टी के साथ आवश्यक मॉकड्रिल करने के भी निर्देश दिये। कोविड के लिये अस्पताल में कुल 912 ऑक्सीजनयुक्त बेड स्थापित किये जा रहे हैं। इनमें से 120 बेड्स टी.बी. अस्पताल में होंगे। मंत्री श्री सारंग ने शुरूआत में अस्पताल परिसर में पौध-रोपण भी किया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री निशांत वरवड़े भी मौजूद थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493