22वें साराजेवो फिल्मोत्सव का आगाज

साराजेवो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। 22वें साराजेवो फिल्मोत्सव का शुक्रवार रात आधिकारिक तौर पर आगाज हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्मोत्सव का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ नेशनल थिएटर में दो बार ऑस्कर जीत चुके अमेरिकी अभिनेता और निर्माता रॉबर्ट डी नीरो ने किया।

उद्घाटन समारोह के बाद रॉबर्ट डी नीरो को 3,000 से अधिक दर्शकों के समक्ष ऑनरेरी हार्ट ऑफ सारेाजेवो लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस आठ दिवसीय फिल्मोत्सव में 10,000 फिल्म प्रेमी दुनियाभर के 61 देशों और क्षेत्रों की 222 फिल्मों का आनंद उठा सकेंगे।

साराजेवो फिल्मोत्सव का आगाज 1995 में किया गया था और यह बाल्कन क्षेत्र का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493