24 अगस्त को रिलीज होगी ‘विवेगाम’

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अजीत कुमार की बहुप्रतिक्षित तमिल एक्शन थ्रिलर ‘विवेगाम’ को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है और फिल्म 24 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अजीत कुमार की बहुप्रतिक्षित तमिल एक्शन थ्रिलर ‘विवेगाम’ को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है और फिल्म 24 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में पुष्टि की कि फिल्म 24 अगस्त को विश्वभर में रिलीज हो जाएगी।

शिवा निर्देशित फिल्म ‘वीरामा’ और ‘वेदालाम’ के बाद अजीत के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है।

फिल्म को यूरोप में शानदार लोकेशन्स पर शूट किया गया है।

फिल्म में अक्षरा हासन और काजल अग्रवाल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

इस फिल्म से विवेक ओबेरॉय तमिल फिल्मों में अपनी पारी की शुरुआत करेंगे, जिसमें वह नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण सत्यज्योति फिल्म्स ने किया है और अनिरुद्ध रविचंदर ने इसमें संगीत दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493