चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ’24’ का निर्देशन करने के लिए जाने जाने वाले फिल्मकार विक्रम कुमार ने यहां रविवार को एक निजी समारोह में 27 वर्षीया साउंड डिजाइनर श्रीनिधि वेंकटेश से सगाई कर ली।
विक्रम से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उनकी पहली मुलाकात ’24’ पर काम करने के दौरान हुई थी और फिल्म पूरी होते-होते उनके बीच एक मजबूत रिश्ता बन गया। उन्होंने रविवार को एक अति निजी समारोह में सगाई कर ली और सितंबर में शादी करने की योजना है।”
श्रीनिधि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ बतौर साउंड डिजाइनर काम करती हैं। रहमान ’24’ में संगीत दे चुके हैं।
विक्रम अब शादी के बाद ही अपनी अगली फिल्म पर काम करेंगे। उनके अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म करने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath