26 कंपनियां चाहती हैं इंडिया पोस्ट के पेमेंट बैंक के साथ भागीदारी

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि 26 बैंकिंग और गैर बैंकिंग कंपनियों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ साझेदारी की रुचि प्रकट की है।

सिन्हा ने राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जबाव में यह बात कही। उन्होंने कहा, “विभाग उनके साथ चर्चा के विभिन्न चरणों में है। आधिकारिक भागीदारी का फैसला आम आदमी के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।”

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपनी दो शाखाओं को छत्तीसगढ़ के रायपुर में तथा झारखंड के रांची में 30 जनवरी को लांच किया है। ये शाखाएं पंजाब नेशनल बैंक की भागीदारी में लांच किए गए हैं, जहां आधारभूत बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ भागीदारी में जिन बैंकिंग और गैर बैंकिंग कंपनियों ने रुचि दिखाई है, उनमें यस बैंक, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, ड्यूश बैंक, बर्कले, एचएसबीसी और रॉयल सुंदरम प्रमुख है।

पेमेंट बैंक नियमित बैंक से थोड़े अलग होते हैं, क्योंकि उन्हें प्रत्यक्ष रूप से ऋण देने की गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति नहीं होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493