भोपाल :मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 11 सितम्बर 2014 तक प्रदेश के 26 जिले में सामान्य, 4 जिले में सामान्य से अधिक और 21 जिले में सामान्य से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में खण्डवा, बड़वानी, बुरहानपुर और अलीराजपुर जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य वर्षा हुई है, उनमें बैतूल, राजगढ़, टीकमगढ़, शिवपुरी, नीमच, सीधी, गुना, खरगोन, हरदा, झाबुआ, मंदसौर, अशोकनगर, छिन्दवाड़ा, अनूपपुर, इंदौर, श्योपुर, धार, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा, रायसेन, मण्डला, डिण्डोरी और जबलपुर जिले शामिल हैं।
सामान्य से कम वर्षा वाले जिले भोपाल, कटनी, बालाघाट, सिंगरौली, ग्वालियर, सागर, सिवनी, दतिया, दमोह, उज्जैन, रीवा, उमरिया, पन्ना, शहडोल, रतलाम, सतना, छतरपुर, देवास, मुरैना, भिण्ड और नरसिंहपुर है।
dharmpath.com dharmpath