26 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

rashiमेष- आपको अति कष्ट की अनुभूति होगी। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य बिगड़ेगा या मृत्यु भी हो सकती है। अप्रिय घटना घटित होगी। धनहानि के योग हैं। सौंफ का सेवन करें।

वृषभ– आपको मानसिक व शारीरिक थकावट का अनुभव होगा। आप कहीं एकांत की तलाश में जा सकते हैं। आपके मित्र आपसे मिल-जुलकर कार्य करेंगे। चने का सेवन करें।

मिथुन- आप लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से कोई ठोस कदम उठाएंगे। विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। वाहन बहुत संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग हैं। चिरौंजी का सेवन करें।

कर्क- खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आप उससे निपटने में सफल रहेंगे। माता पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। काजू का सेवन करें।

सिंह– कार्यों में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। धन, ऐश्वर्य व आनंद प्राप्ति के योग बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मिष्ठान्न का सेवन करें।

कन्या– आपका मनोरंजन से परिपूर्ण समय व्यतीत होगा। अध्ययन-अध्यापन में सभी समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अंगूर का सेवन करें।

तुला- घर-परिवार में काफी तनावपूर्ण परिस्थितियां रहेंगी। कितनी भी कोशिश के उपरांत भविष्य में करियर संबंधी योजनाओं की प्रगति नहीं होगी। धनहानि के योग हैं। शिमला मिर्च का सेवन करें।

वृश्चिक- आपका अपने भाइयों से संपत्ति, वसीयत, उत्तराधिकार बंटवारे संबंधी विवाद हो सकता है। कामकाज को गंभीरता से लेने पर आप अपने मुनाफे को बढ़ा देंगे। पालक का सेवन करें।

धनु- आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा धनहानि हो सकती है। पैसा आपके पास टिकेगा नहीं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आलू का सेवन करें।

मकर- आप किसी सामान्य दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं अत: शारीरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति इस समय पूर्ण सावधान रहें। अचानक बाहर देश की यात्रा करने का योग बनेगा। खट्टी चीजों का सेवन करें।

कुंभ- अचानक कोई रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए समय अच्‍छा है। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गाजर का सेवन करें।

मीन- प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यश-कीर्ति, प्रतिष्ठा व पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्य बनेंगे। अचार का सेवन करें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493