3 इजरायलियों को रौंदने वाले फिलिस्तीनी को मारा

पुलिस ने कहा कि हमलावर ने नेबलस के दक्षिण में तापुआह जंक्शन पर खड़े यात्रियों को अपनी गाड़ी तले रौंद दिया, जिसके बाद सीमा पुलिस ने उस पर गोलीबारी की।

एक बयान में कहा गया कि संदिग्ध की उम्र 17 वर्ष है और वह ए-राम का नागरिक है, जो जेरूसलम का फिलिस्तीनी उपनगर है। किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके नाम का तत्काल पता नहीं चला।

इजरायली आपात सेवा ने कहा कि घायल दो नागरिकों को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीसरे को मामूली चोटें आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493