‘3 स्टोरीज’ का नया गाना ‘रासलीला’ रिलीज

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘3 स्टोरीज’ का नया गाना ‘रासलीला’ रिलीज हो गया है।

‘रासलीला’ एक मजेदार और ऊर्जा से भरपूर डांडिया गीत है, जिसे सोसाइटी में होने वाले नवरात्रि के समारोह पर फिल्माया गया है।

अलौकिक राही और अमजद नदीम द्वारा लिखे गए इस गाने को अमजद नदीम ने कंपोज किया है और गायिका सुमेधा कर्मे ने इसे गाया है।

फिल्म के नए गीत ‘रासलीला’ में ऋचा चड्ढा, अंकित राठी, आयशा अहमद, रेणुका शहाणे डांडिया का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं।

‘3 स्टोरीज’ में शरमन जोशी, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और रेणुका शहाणे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म नौ मार्च को देशभर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493