’30फस्ट अक्टूबर’ में वीर दास दिखेंगे नीली पगड़ी में

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास फिल्म ’30फस्ट अक्टूबर’ में एक पंजाबी इंजीनियर की भूमिका में नजर आएंगे। शिवाजी लोटन पाटिल निर्देशित इस फिल्म में उनका लुक कुछ हटकर है, जिसे उन्होंने प्रशंसकों के साथ शेयर किया।

वीर ने पूर्व में यह भी बताया था कि उन्हें इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्हें इसके लिए वजन भी बढ़ाना पड़ा।

वीर ने शनिवार को ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वह सिख के लुक में नजर आ रहे हैं। वह इसमें नीली पगड़ी व अधपकी दाढ़ी में दिखेंगे।

उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा, “पेश है कुछ नया! पेश करते हैं ’31फस्ट’ फिल्म के देवेंद्र सिंह। अगली फिल्म का मेरा किरदार। 1984 के दंगों का उत्तरजीवी।”

इस फिल्म में अभिनेत्री सोहा अली खान भी हैं। इसकी सिख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव टोरंटो और लंदन भारतीय फिल्म उत्सव में स्क्रीनिंग हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493