30 साल बाद भरतनाट्यम करेंगी शिल्पा

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जल्द ही डांस आधारित शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ के ग्रैंड फिनाले में भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम करती नजर आएंगी।

शेट्टी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं और वह छोटे पर्दे पर पहली बार अपनी यह नृत्य कला प्रदर्शित करेंगी। शनिवार को ट्विटर पर उन्होंने अपने नृत्य की झलक साझा की।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “मौलिक की ओर वापसी। एक अलग अवतार में। 30 साल बाद भरतनाट्यम। कृप्या ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ के ग्रैंड फिनाले में यह देखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493